{"_id":"57b2d1f04f1c1bda786eb2e3","slug":"virender-sehwag-tweets-pm-modi-for-dipa-and-lalita","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपा और ललिता के लिए वीरेंद्र सहवाग ने PM को किया दिलचस्प ट्वीट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपा और ललिता के लिए वीरेंद्र सहवाग ने PM को किया दिलचस्प ट्वीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
दीपा करमाकर
- फोटो : getty
रियो ओलंपिक में भारत के खाते में अभी तक एक भी पदक नहीं आए हैं। लेकिन 10 दिन के खेल में लगभग 6-7 मौके ऐसे आए जब खिलाड़ी पदक के करीब पहुंच गए थे पर किस्मत ने साथ नहीं दिया जिससे खेलों के इस 31वें महाकुंभ में देश का खाता नहीं खुल सका।
पदक में खाता नहीं खुलने के बावजूद कई भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन भी किए हैं, जिसमें जिमनास्ट से दीपा कर्माकर और एथलेटिक्स से ललिता बाबर के नाम प्रमुख हैं जिन्होंने अपने-अपने खेल में क्वालीफाई कर फाइनल में जगह बनाने के बाद पदक के लिए जी-तोड़ मेहनत किया लेकिन पदक के करीब पहुंचकर पदक से दूर हो गए।
इन दो महिला खिलाड़ियों के करिश्नाई प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से दीपा और ललिता को सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने इस ट्विट में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते उन्हें अनोखे तरीके से सम्मानित करने की बात कही है।

Trending Videos
बोले, दीपा और ललिता के नाम से चले ट्रेन
ललिता बाबर
- फोटो : PTI
अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने एक पत्र के साथ प्रधानमंत्री और रेल मंत्राी को ट्विट किया है। इस पत्र में उन्होंने इन दोनों एथलीटों (दीपा और ललिता) के नाम से प्लेन और ट्रेन चलाने की मांग की है।
दोनों ने अपने-अपने खेल में इतिहास रचा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि वह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करते हैं कि इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों के नाम से स्पेशल प्लेन या ट्रेन चलाई (यह भी हो सकता है कि कुछ खास दिन ही इसे चलाया जाए) जाए, साथ ही कुछ ऐसा किया जाए कि इसमें किसी तरह का कंफ्यूजन न हो। इससे माता-पिता और अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और इन खेलों में अपना करियर बनाने में ध्यान देंगे।
ललिता बाबर ने इतिहास रचते हुए 3000 मीटर के स्टीपलचेस रेस के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी, और फाइनल में 10वें स्थान पर रहीं। जबकि जिमनास्ट में दीपा ने फाइनल में पहुंचकर कीर्तिमान बनाया और फाइनल में मामूली अंतर से पदक से चूक गईं।

Reqst to Hon'ble @narendramodi ji & @sureshprabhu ji 2consider d following in honour of #DipaKarmakar & #LalitaBabar pic.twitter.com/uEUfNrFHCE
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 15, 2016