{"_id":"5baa275f867a557f5742e47f","slug":"virat-kohli-and-meera-bai-chanu-gets-rajiv-gandhi-khel-ratna-award-by-prresident-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट-मीराबाई को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, कोहली यह सम्मान पाने वाले तीसरे क्रिकेटर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विराट-मीराबाई को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, कोहली यह सम्मान पाने वाले तीसरे क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
virat kohli khel ratna
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को साल 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों की शुरुआत 1991-92 में की गई।
विज्ञापन
विराट इस पुरस्कार को पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में खेल रत्न से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
भारत्तोलक मीराबाई चानू भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली तीसरी भारोत्तोलक हैं। उनसे पहले 2004 ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी को साल 1994–1995 में तो साल 1995-96 में एन कुंजुरानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। मीराबाई यह पुरस्कार पाने वालीं 35वीं तो विराट कोहली 36वें खिलाड़ी हैं।