{"_id":"5e7c29ab8ebc3e76c9413a22","slug":"vinesh-will-be-more-difficult-than-participating-in-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक की दावेदार विनेश ने कहा- ओलंपिक में भाग लेने से अधिक कठिन होगा इंतजार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पदक की दावेदार विनेश ने कहा- ओलंपिक में भाग लेने से अधिक कठिन होगा इंतजार
Thu, 26 Mar 2020 09:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पदक की दावेदार विनेश फोगाट ने बुधवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक का स्थगित होना उनका ‘सबसे बुरा सपना’ था और आगे का लंबा इंतजार इन खेलों में भाग लेने से अधिक कड़ा होगा।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 2020 को अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है और जब विनेश को इसका पता चला तो वह निराशा में डूब गई।
विनेश ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी का सबसे बुरा सपना होता है और यह सच साबित हुआ। सभी जानते हैं कि ओलंपिक में खेलना एक खिलाड़ी के लिए सबसे मुश्किल चुनौती होती है, लेकिन अब इस स्तर पर मौके का इंतजार करना उससे भी कड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में नहीं जानती कि अभी क्या कहना है लेकिन मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है।
विज्ञापन