{"_id":"5c005757bdec2241522c4fbe","slug":"vinesh-phogat-and-sakshi-malik-in-the-spotlight-for-contrasting-reasons-at-wrestling-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश और साक्षी पर रहेगी निगाह ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश और साक्षी पर रहेगी निगाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat and Sakshi Malik
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट शुक्रवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी। विनेश के पास जहां अपनी फिटनेस परखने का मौका होगा तो साक्षी खुद को साबित करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विनेश को कोहनी की चोट के कारण अंतिम समय पर बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप से हटना पड़ा। वह जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद शानदार फार्म में थीं। रेलवे की यह पहलवान 50 किग्रा के बजाय 57 किग्रा में भाग लेगी जिसमें उन्होंने इस सत्र में तीन स्वर्ण जीते हैं।
विज्ञापन
वहीं गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कम मजबूत दावेदारों के बावजूद कांस्य पदक ही जीत सकी थी, जबकि एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटी थी। विश्व चैंपियनशिप से भी वह बुरी तरह हारकर बाहर हुई थीं। 62 किग्रा में साक्षी और गीता फोगाट के बीच मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन