{"_id":"5df4f2ea8ebc3e880968ee30","slug":"vikrant-and-ayushi-won-the-mixed-team-national-title-in-10m-air-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रांत-आयुषी ने 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम का राष्ट्रीय खिताब जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विक्रांत-आयुषी ने 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम का राष्ट्रीय खिताब जीता
Sat, 14 Dec 2019 08:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Dec 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश के विक्रांत शर्मा और आयुषी गुप्ता की जोड़ी ने 63वीं राष्ट्रीय राइफल और पिस्टल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शनिवार को यहां मिश्रित टीम 10 मीटर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में विक्रांत और आयुषी की जोड़ी ने हरियाण के पंकज कुमार और हर्षिता दाहिया की जोड़ी को 16-8 से हराया।
विज्ञापन
इस बीच महाराष्ट्र के रुद्राक्ष पाटिल और जान्हवी खानविलकर की जूनियर मिश्रित जोड़ी ने मिश्रित टीम 10 मीटर राइफल फाइनल में पश्चिम बंगाल के श्रिंजॉय दत्ता और मेहुली घोष की जोड़ी को 17-13 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन