फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vijendra Singh Breaks Out in WBO Rankings

लगातार सात जीत ने विजेंदर को दिलाई बड़ी कामयाबी

Thu, 04 Aug 2016 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vijendra Singh Breaks Out in WBO Rankings
विजेंदर सिंह
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने हाल ही में कैरी होप को हराया था। इस जीत के साथ ही विजेंदर ने विश्व बॉक्सिंग संगठन का एशिया पैसिफिक टाइटल भी अपने नाम किया। इस जीत ने विजेंदर के प्रोफेशनल बॉक्सिंग के अजेय रिकॉर्ड को कायम रखा।
विज्ञापन


विजेंदर ने अभी तक अपने सातों मैच जीते हैं। इनमें से 6 मैच उन्होंने विरोधी को नॉकआउट करके जीते हैं। विजेंदर फिलहाल विश्व बॉक्सिंग संगठन के सुपर मिडलवेट वर्ग के एशिया पैसिफिक चैंपियन हैं। इस जीत के साथ विजेंदर ने विश्व बॉक्सिंग संगठन की रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन


विजेंदर ने यूरोपियन चैंपियन कैरी होप को 10 राउंड लंबे मैच में हराया था। विजेंदर को अमेरिकी स्टार ट्रेवर मैक्कुंबी से ऊपर रखा गया है। मैक्कुंबी 22 जीत के साथ अजेय है, जिसमें से 17 जीत नॉकआउट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन होगा विजेंदर का अगला शिकार!!

Vijendra Singh Breaks Out in WBO Rankings
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
इस उपलब्धि के बारे में विजेंदर का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। बहुत जल्द वो नंबर वन भी बनेंगे। यह उनका सपना है और वो इसे पूरा करेंगे। विजेंदर बॉक्सिंग में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल विजेता हैं।

विजेंदर से ऊपर रूसी मूल के अमेरिकी बॉक्सर मैट कोरोबोव हैं, जिन्होंने 27 में से 26 मैच जीते हैं। सुपर मिडलवेट वर्ग में अमेरिका के जैसी हार्ट अव्वल हैं, जो फिलहाल नॉर्थ अमेरिकन बॉक्सिंग ऑर्नाइजेशन (नाबो) चैंपियन हैं।

विजेंदर का अगला मैच कॉमनवेल्थ चैंपियन ल्यूक ब्लैकलेज के साथ हो सकता है। उनके प्रमोटर्स ने इस बात के संकेत दिए हैं। फिलहाल विजेंदर दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed