फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vijender singh injured in training in america

ट्रेनिंग के दौरान विजेंदर चोटिल, अमेरिका में पेशेवर पदार्पण टला

Mon, 25 Mar 2019 05:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
vijender singh injured in training in america
विजेंदर सिंह

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का 12 अप्रैल को होने वाला अमेरिका में बहुप्रतीक्षित पेशेवर पदार्पण सोमवार को टल गया जब लॉस एंजिलिस में अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गए। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता 33 साल के विजेंदर को वेसिली लोमाचेनको-एंथोनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपलस सेंटर में अमेरिका में पेशेवर पदार्पण करना था। यह आठ दौर का मुकाबला था जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी पर फैसला अब तक नहीं किया गया था। 

विज्ञापन


विजेंदर ने अपने ट्रेनिंग बेस से पीटीआई को बताया, 'शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान मैं चोटिल हो गया। मेरी बायीं आंखे में दो तरह के टांकें लगे हैं और डाक्टरों ने कहा है कि आगामी शुक्रवार को वे बाहरी टांकें हटा देंगे।' विजेंदर 10 मैचों के अपने पेशेवर करियर के दौरान अब तक अजेय रहे हैं और इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर वेल्टरवेट खिताब भी जीता। वह 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे।
विज्ञापन


विजेंदर ने कहा, 'मैं जिस मुक्केबाज के साथ अभ्यास कर रहा था मुझे उसका नाम नहीं पता लेकिन मुझे उसकी कोहनी लगी। इस तरह की चीज के कारण पीछे हटना निराशाजनक है लेकिन मेरा विश्वास है कि भगवान जो करता है सही करता है। इसलिए मुझे यकीन है कि उसके पास मेरे लिए बेहतर योजना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या अमेरिका में उनके पदार्पण मुकाबले का नया कार्यक्रम तय कर लिया गया है, हरियाणा के इस मुक्केबाज ने कहा, 'मेरी चोट ठीक होने के बाद ही इसका पता चलेगा। इसमें कुछ समय लगेगा। मेरे ट्रेनर (फेडी रोच) उस लड़के से काफी नाराज थे जिसने गलती से मुझे हिट किया। लेकिन यह जीवन का हिस्सा है और मैं निराश नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'क्योंकि इसके अलावा मैं यहां ट्रेनिंग का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं यहां अपना नाम बनाने को लेकर उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed