फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vidit Gujrathi continued to lead the standings in the Masters Category of the Prague Chess Festival

प्राग शतरंज महोत्सव: निल्स से अंक बांटने के बावजूद गुजराती ने कायम रखी एकल बढ़त

Sun, 16 Feb 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Feb 2020 09:11 PM IST
सार

  • विदित गुजराती ने मास्टर्स वर्ग में एकल बढ़त कायम रखी
  • चौथे दौर में स्वीडन के जीएम निल्स ग्रैंडेलियस के साथ खेला ड्रा
  • हरिकृष्णा ने चौथे दौर में अमेरिका के सैम शंकलैंड से ड्रॉ खेला

विज्ञापन
Vidit Gujrathi continued to lead the standings in the Masters Category of the Prague Chess Festival
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने चौथे दौर में स्वीडन के जीएम निल्स ग्रैंडेलियस से अंक बांटने के बावजूद प्राग शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग में एकल बढ़त कायम रखी है। इसमें खेल रहे दस खिलाड़ियों में एक अन्य भारतीय पी हरिकृष्णा ने चौथे दौर में अमेरिका के सैम शंकलैंड से ड्रॉ खेला। हरिकृष्णा को तीसरे दौर में दुनिया के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा से हार मिली थी।

विज्ञापन


विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे रैंकिंग के खिलाड़ी गुजराती ग्रैंडेलियस को हरा नहीं सके और 35 चाल के बाद दोनों ड्रॉ पर सहमत हुए। हरिकृष्णा ने 48 चाल के बाद शंकलैंड से अंक बांटे। पांचवें दौर में गुजराती का सामना फिरौजा से होगा जबकि हरिकृष्णा रूस के निकिता वितियुगोव से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed