फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   VIDEO: Novak Djokovic tries sumo wrestling, feels out of shape to compete

VIDEO: जापान ओपन के युगल मुकाबले में हारे जोकोविच, पर सूमो पहलवान को दी कड़ी टक्कर

Mon, 30 Sep 2019 03:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Novak Djokovic tries sumo wrestling, feels out of shape to compete
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

कंधे की चोट के कारण यूएस ओपन के चौथे दौर से बाहर होने वाले विश्व के नंबर एक (एकल रैंकिंग) टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की वापसी यादगार नहीं रही और सोमवार को उन्हें जापान ओपन के युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


उन्होंने हालांकि अपने खेल के दौरान फिट होने के संकेत दिए और एकल मुकाबले में अभियान की शुरुआत से पहले लय हासिल की। जोकोविच और सर्बिया के उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच की जोड़ी को ब्राजील के ब्रूनो सोएर्स आर मेट पाविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6, 10-4 हराया। 
विज्ञापन


पहली बार जापान ओपन में खेल रहे जोकोविच आस्ट्रेलिया के 20 साल के एलेक्सेई पोपेरिन के खिलाफ अपने एकल अभियान की शुरुआत करेंगे। इस महीने की शुरुआत में जोकोविच बाएं कंधे में गंभीर चोट के कारण स्टान वावरिंका के खिलाफ यूएस ओपन के चौथे दौर के मुकाबले से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी वापसी का मतलब है कि वह बाकी बचे सत्र में खेल सकते है और यूएस ओपन विजेता राफेल नडाल से नंबर एक रैंकिंग के लिए मिल रही चुनौती का सामना कर सकते है।

वहीं, विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टोकियो में सूमो पहलवान के साथ लड़ते दिखे। जोकोविच ने ट्वीट कर कहा, सूमो खेल के अनुभव से मुझे सम्मानित करने के लिए टोक्यो को धन्यवाद।'

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed