फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Victorious USA debut for Vijender Singh, clinches 11th consecutive win

विजेंदर सिंह का अमेरिका में शानदार आगाज, सर्किट में लगातार 11वीं जीत हासिल की

Sun, 14 Jul 2019 03:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Victorious USA debut for Vijender Singh, clinches 11th consecutive win
vijender singh
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने यहां अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करते हुए अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी माइक स्नाइडर पर जीत दर्ज की। विजेंदर ने मुख्य मुकाबले में तकनीकी नाकआउट के जरिए स्नाइडर पर फतह हासिल की। 
विज्ञापन


शनिवार की रात (भारत में रविवार तड़के तक) चली आठ राउंड की सुपर मिडिलवेट बाउट में हरियाणा के 33 साल के मुक्केबाज ने चार राउंड में दबदबा बनाते हुए सर्किट में लगातार 11वीं जीत हासिल की। 
विज्ञापन


विजेंदर ने बाउट के बाद कहा, ‘‘लंबे समय बाद रिंग में वापसी करना शानदार है। यहां अमेरिका में आना और जीत हासिल करना अच्छा रहा। यह सचमुच काफी रोमांचक था। मैं अमेरिका में पदार्पण में जीत दर्ज कर काफी खुश हूं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीत विजेंदर को चौथे दौर के दूसरे मिनट में मिली जब विजेंदर ने स्नाइडर को लगातार सीधे पंच से पस्त कर दिया, इसके बाद रैफरी को बाउट भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

विजेंदर ने कहा, ‘‘मुझे दबदबा बनाने में चार राउंड लगे। मैंने दो या तीन राउंड की उम्मीद की थी लेकिन मुझे इसमें चार राउंड लग गए। मुझे अच्छा लगा।’’ यह विजेंदर की आठवीं नाकआउट जीत है। पूरी बाउट के दौरान 38 वर्ष के स्नाइडर के पंच में ज्यादा दम नहीं दिखा जबकि एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी कर रहे विजेंदर के पंच काफी सटीक और दमदार थे। 




स्थानीय प्रबल दावेदार के खिलाफ विजेंदर को कहीं भी खतरा नहीं दिखा और उन्होंने स्नाइडर के कमजोर आक्रमण को आसानी से रोक दिया। स्नाइडर का जीत का रिकार्ड 13-5-3 है। पूर्व डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक चैम्पियन विजेंदर हाल में दक्षिण दिल्ली की सीट से आम चुनाव में लड़े थे लेकिन उसमें उन्हें हार मिली थी। हाल ऑफ फेम बाब अरूम के टॉम रैंक प्रोमोशंस से करार करने के बाद विजेंदर इस साल दो और फाइट में भाग लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed