फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Veteran athlete PT Usha nominated for IAAF Pin

पीटी उषा के लिए खुशखबरी, आईएएएफ के ‘वेटरन पिन’ के लिए नामित

Thu, 18 Jul 2019 02:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Jul 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Veteran athlete PT Usha nominated for IAAF Pin
पीटी उषा - फोटो : toi

भारत की महान ट्रैक और फील्ड एथलीट पीटी उषा को खेल में उनके असाधारण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के ‘वेटरन पिन’ के लिए मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन


भारत की सर्वश्रेष्ठ फर्राटा धाविकाओं में शुमार उषा को ‘उड़नपरी’ भी कहा जाता है। उन्होंने 1985 जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर , 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन


आईएएएफ के सीईओ जान रिजोन ने उषा को एक पत्र में बताया, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपके क्षेत्र के संघ ने आपको आईएएएफ वेटरन पिन के लिये मनोनीत किया है जो विश्व एथलेटिक्स में बरसों से आपके योगदान के लिए है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर में कतर में होने वाली आईएएएफ की 52वीं कांग्रेस में आने का उषा को न्यौता भी दिया। 

उषा 1984 लास एंजीलिस ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सेकंड के सौवें हिस्से से कांस्य से चूक गई थी। उषा ने ट्वीट किया, ‘आईएएएफ वेटरन पिन । विश्व एथलेटिक्स में लंबे समय से योगदान के लिए। इस अतुलनीय सम्मान के लिये धन्यवाद आईएएए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed