{"_id":"59dfb2b44f1c1bc9678b57bc","slug":"uttarakhand-and-up-batsmen-shine-on-third-dayuttarakhand-and-up-batsmen-shine-on-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन उत्तराखंड व यूपी के बल्लेबाज चमके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीसरे दिन उत्तराखंड व यूपी के बल्लेबाज चमके
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12- स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाती खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। 10 स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गुरुवार को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज कीं। राजस्थान व मध्य प्रदेश की टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा।
स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच उत्तराखंड व राजस्थान की टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें निर्धारित 10 ओवर में राजस्थान की टीम 51 रन बना सकी। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने चार विके ट खोकर निर्धारित ओवर में जीत दर्ज करा ली। इसी क्रम में दूसरा मैच उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पांच विकेट खोकर 94 रन बनाए।
जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 10 ओवर में एक विकेट खोकर सिर्फ 56 रन ही बना सकी। तीसरे दिन के मैच का शुभारंभ सेंट जेम्स के प्रधानाचार्य फादर इलियास काडोजा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हुआ। इस मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष अभय शंकर गौड़, महासचिव गोपाल मिश्रा, जिलाक्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद रहे।