{"_id":"5b6aa8d84f1c1b8d3e8b5c75","slug":"usain-bolt-ready-to-practice-football-with-central-coast-mariners","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट का सपना जल्द होगा पूरा, फुटबॉल जगत में भी गूंजेगा नाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट का सपना जल्द होगा पूरा, फुटबॉल जगत में भी गूंजेगा नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
उसेन बोल्ट
- फोटो : ANI
आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन फर्राटा किंग उसैन बोल्ट पेशेवर फुटबॉलर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए 'ए लीग' के सेंट्रल कोस्ट मराइनर्स के साथ अनिश्चित काल के लिए अभ्यास करेंगे। पिछले साल एथलेटिक्स को अलविदा कहने वाले बोल्ट मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रशंसक हैं और लंबे समय से फुटबॉल खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
वह जर्मनी, नार्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के लिए खेल चुके हैं। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'क्लब और उसेन बोल्ट के बीच करार पेशेवर फुटबॉल खेलने के करार की गारंटी नहीं देता। आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन को हालांकि इसके जरिए पेशेवर फुटबॉल खेलने का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि उसैन बोल्ट इंटरनेशन स्तर पर फुटबॉल खेलने की अपनी इच्छा को कई बार जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने पहले कहा भी था कि अगर वह एक धावक न होते तो जरूर एक बेहतरीन फुटबॉलर होते। बोल्ट के नाम फर्राटा रेस के कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं।
विज्ञापन