फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   University Games: Shooter Aishwarya won gold, India's best ever performance with 17 medals

University Games: निशानेबाज ऐश्वर्य ने साधा सोना, भारत ने 17 पदकों के साथ किया अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

ऐश्वर्य के तीन स्वर्ण पदकों सहित अभी तक निशानेबाजों ने छह स्वर्ण सहित नौ पदक दिलाए हैं। 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन ऐश्वर्य ने दिव्यांश सिंह पवार और अर्जुन बबूता के साथ स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
University Games: Shooter Aishwarya won gold, India's best ever performance with 17 medals
ऐश्वर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के स्वर्ण पदकों की हैट्रिक के साथ भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने चीन के चेंगदू में हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 17 पदक जीत लिए। यह भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2015 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में पांच पदक जीते थे जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत ने चार स्वर्ण पदक जीते, जिसमें दो निशानेबाजी और दो तीरंदाजी में मिले। निशानेबाजी में एक रजत और तीरंदाजी में एक कांस्य पदक भी मिला। भारत ने अब तक नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य जीते हैं। भारत चौथे नंबर पर चल रहा है।
विज्ञापन


शूटरों ने दिलाए नौ पदक
ऐश्वर्य के तीन स्वर्ण पदकों सहित अभी तक निशानेबाजों ने छह स्वर्ण सहित नौ पदक दिलाए हैं। 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन ऐश्वर्य ने दिव्यांश सिंह पवार और अर्जुन बबूता के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तिकड़ी ने 1894.7 का स्कोर किया जबकि चीन के शिनमियाओ, सोंग बुहार और झू शियाओझोंग ने 1881. 9 अंक के साथ रजत पदक जीता। कजाख्स्तान (1878.2)तीसरे स्थान पर रहा। उसके बाद ऐश्वर्य (252.6) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में हमवतन दिव्यांश सिंह पंवार (251.0) को पछाड़कर स्वर्ण जीता। चीन के बुहान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक मिला। तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। तीनों स्वर्ण कंपाउंड वर्ग में आए। अवनीत कौर ने अमेरिका की एलिसा ग्रेस स्टरगिल को हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग में संग्रामप्रीत बिस्ला को स्वर्ण और अमन सैनी को कांस्य पदक मिला। एक अन्य स्वर्ण सैनी और प्रगति ने मिश्रित टीम स्पर्धा में दिलाया। रजत पदक अवनीत, पूर्वशा शिंदे और प्रगति ने दिलाया जबकि दो कांस्य ऋषभ, सैनी और बिस्ला की टीम के अलावा सैनी ने व्यक्तिगत वर्ग में दिलाया। रिकर्व में एकमात्र पदक कांस्य के रूप में संगीता, तनीषा वर्मा और रीता ने दिलाया। टेबल टेनिस में कबीर एकल और मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed