आजादी का अमृत महोत्सव: अनुराग ठाकुर ने लेह में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, फिट इंडिया चैलेंज को दिया बढ़ावा
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लेह में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया चैलेंज को बढ़ावा देते हुए लद्दाख के सांसद के साथ साइकिल भी चलाई।
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया चैलेंज के तहत लेह के खारू में साइकिर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारी आजादी के 75 साल पूरे होने पर साइकिल रैली में लोगों को भाग लेते देखकर अच्छा लगता है। फिट इंडिया चैलेंज का मतलब लोगों की जागरुक करना है।
खेल मंत्री ने भी चलाई साइकिल
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद खुद साइकिल चलाई। वह लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लेह के खारू में साइकिल चलाते नजर आए।
#WATCH | Union Youth Affairs and Sports Minister Anurag Thakur cycles along with Ladakh MP Jamyang Tsering Namgyal after flagging off a bicycle rally in Kharoo, Leh as part of Fit India challenge under the aegis of 'Azadi ka Amrit Mahotsav'. pic.twitter.com/8MXhHgjE7N
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 25, 2021
अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम
फिट इंडिया चैलेंज के तहत 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गावों में 2 अक्तूबर तक प्रत्येक सप्ताह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह फिट इंडिया चैलेंज 744 जिलों में, 744 जिलों के प्रत्येक जिले में 75 गांवों और देश भर के 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा।
फिट इंडिया चैलेंज का उद्देश्य
फिट इंडिया चैलेंज अभियान का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों आदि से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के जरिए लोगों को प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट की शारीरिक गतिविधि को जीवन में शामिल करने का संकल्प फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज लेना का आह्वान किया जाएगा।