फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UK-India Awards: Brinda and Deepa Malik honored with 'UK-India Award 2024', know

UK-India Awards: ब्रिंदा और दीपा मलिक को ‘यूके-इंडिया अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया, जानें

Fri, 28 Jun 2024 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

मुरुगनाथम के जीवन पर 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर बिंद्रा ने उम्मीद जतायी की भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में अच्छा करेंगे।

विज्ञापन
UK-India Awards: Brinda and Deepa Malik honored with 'UK-India Award 2024', know
अभिनव बिंद्रा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पैरालंपियन दीपा मलिक को विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले भारतीयों के सम्मान के लिए आयोजित एक समारोह में विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन


लंदन में गुरुवार शाम को आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ)’ के वार्षिक ‘यूके-इंडिया अवार्ड्स 2024’ में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए अरुणाचलम मुरुगनाथम ‘ग्लोबल इंडियन आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उनके के साथ-साथ खेल के इन दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुरुगनाथम के जीवन पर 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर बिंद्रा ने उम्मीद जतायी की भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘टोक्यो में हमने सात पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि पेरिस में हमारा प्रदर्शन उससे बेहतर होगा। उम्मीद है कि हम अपनी पहली महिला ओलंपिक चैम्पियन (स्वर्ण पदक विजेता) को देखेंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता और भारत की पैरालंपिक समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपा मलिक ने पैरालंपिक के लिए इसी तरह की बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘‘पैरालंपिक में भारत का पेरिस 2024 में प्रदर्शन टोक्यो से बेहतर होगा। हम अधिक खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पिछली बार हमने नौ खेलों में भाग लिया था, इस बार हम 12 खेलों में भाग ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमें वहां पदक संख्या बढ़ने की अधिक संभावना दिखती है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed