फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   UEFA Nations League Portugal held Spain to a draw in the Nations League with Ricardo Horta goal alvaro morata also scored

UEFA Nations League: होर्ता के गोल से पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्पेन को ड्रॉ पर रोका, अलवारो मोराता ने भी दागा गोल

Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
सार

होर्ता 2014 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण के बाद अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे। वह आखिरी मिनटों में मैदान पर उतरे थे और 82वें मिनट में गोल कर दिया। इससे पहले स्पेन के लिए अलवारो मोराता ने 25वें मिनट में गोल किया था।

विज्ञापन
UEFA Nations League Portugal held Spain to a draw in the Nations League with Ricardo Horta goal alvaro morata also scored
पुर्तगाल बनाम स्पेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर पूरा फोकस रखने के चक्कर में स्पेन की टीम ने पुर्तगाल के दूसरे स्थानापन्न खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दिया और नेशंस लीग फुटबॉल में उसे 1-1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। रिकार्डो होर्ता ने पुर्तगाल के लिए बराबरी का गोल दागा।
विज्ञापन


होर्ता 2014 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण के बाद अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे। वह आखिरी मिनटों में मैदान पर उतरे थे और 82वें मिनट में गोल कर दिया। इससे पहले स्पेन के लिए अलवारो मोराता ने 25वें मिनट में गोल किया था। स्पेन को पिछले साल फाइनल में फ्रांस ने हराया था। लीग बी में नॉर्वे ने सर्बिया को 1-0 से हराया जबकि स्वीडन ने स्लोवेनिया को 2-0 से मात दी। इस्राइल ने आइसलैंड से 2-0 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed