फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 World Cup: Australian Sam Fanning punished by ICC for elbowing Indian player Akash Singh

U19 World Cup: भारतीय खिलाड़ी को मारी थी कोहनी, अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पड़ गए लेने के देने

Thu, 30 Jan 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Jan 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
U19 World Cup: Australian Sam Fanning punished by ICC for elbowing Indian player Akash Singh
मैच के दौरान हुआ विवाद - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान बदतमीजी के लिए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम फेनिंग को दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश सिंह को जानबूझकर कोहनी मारने के लिए सजा के तौर पर फेनिंग को यह सजा दी गई।

विज्ञापन

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 31वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब फेनिंग 48 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्होंने रन लेने के दौरान आकाश को कोहनी मारी। रीप्ले में पुष्टि हुई कि फेनिंग ने ऐसा जानबूझकर किया। फेनिंग ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 75 रन की सर्वोच्च पारी खेली लेकिन 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 74 रन से हार गई।
विज्ञापन

 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार फेनिंग को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया है। भारत ने मंगलवार को यह मैच 74 रन से जीता था।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘इस काम को अनुचित माना गया और बल्लेबाज को आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी अन्य खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है।’

बयान के अनुसार, ‘इस तरह के लेवल एक के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार के अलावा एक या दो डिमेरिट अंकों की सजा दी जाती है।’ फेनिंग ने मैच के बाद अपराध और आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के मैच रैफरी ग्रीम लैबराय द्वारा सुनाई सजा स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed