{"_id":"5be5b2a4bdec22694c343c70","slug":"u-mumba-beats-jaipur-pink-panthers-by-48-24-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कब्बड्डी 2018: यू मुंबा की धमाकेदार जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-24 से चटाई धूल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कब्बड्डी 2018: यू मुंबा की धमाकेदार जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-24 से चटाई धूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू मूंबा ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी के 54वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैथर्स पर धमाकेदारी जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने पिंक पैथर्स को 48-24 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ यू मुंबा जोन 'ए' के अंक तालिका में 39 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुच गई हैं। वहीं, जयपुर पिंक पैथर्स 12 अंकों के साथ सबसे निचली पायदान पर मौजूद है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि फजल अत्राचली 6 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, जयपुर पिंक पैथर्स की तरफ सेदीपक हूडा ने 13 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप धल ने 6 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स 4 बार ऑलआउट हुई। यू मुंबा को 24 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 8 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स को 16 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन