{"_id":"5beb20c4bdec2269935792fe","slug":"u-mumba-beat-up-yoddha-by-41-24-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: यू मुंबा ने यूपी योद्धा को बुरी तरह रौंदा, 41-24 से मुकाबला किया अपने नाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: यू मुंबा ने यूपी योद्धा को बुरी तरह रौंदा, 41-24 से मुकाबला किया अपने नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
up yoddha vs u mumba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी सीजन-6 में मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में यू मुंबा ने यूपी योद्धा को 41-24 से हरा दिया। शुरुआत में मुंबा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन सातवें मिनट में यूपी ने स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। एक समय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी।
विज्ञापन
मध्यांतर से सात मिनट पहले यूपी ने बेहतरीन रक्षण के जरिए तीन अंकों की बढ़त बना ली, लेकिन उसके बाद यू मुंबा ने वापसी की और मध्यांतर के समय 15-14 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ मुंबा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बढ़त को कायम रखा।
विज्ञापन
पहले 25-16 से आगे हुई और फिर ऑलआउट के जरिए स्कोर 36-21 कर दिया और अंतत: मैच जीतने में सफल रही। बुधवार को तमिल थलाइवास और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच होगा जबकि यू मुंबा की टीम बंगलूरू बुल्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन