{"_id":"5bedc8ddbdec2265a1062923","slug":"u-mumba-beat-tamil-thalaivas-by-36-22-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यू मुंबा की धमाकेदार जीत, तमिल थलाइवाज को 36-22 से चटाई धूल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यू मुंबा की धमाकेदार जीत, तमिल थलाइवाज को 36-22 से चटाई धूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू मुंबा ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 65वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज पर धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 36-22 से करारी मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से कप्तान दर्शन कादियान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि पोनपार्थीबन ने 5 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 17 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, थलाइवाज को 15 रेड प्वाइंट्स, 5 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन