फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Two more foreign coaches for Neeraj Chopra and Hima Das's Olympic mission

नीरज चोपड़ा व हिमा दास के ओलंपिक मिशन के लिए दो और विदेशी कोच

Mon, 17 Dec 2018 04:59 AM IST
आसिम खान हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Dec 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Two more foreign coaches for Neeraj Chopra and Hima Das's Olympic mission

जूनियर वल्र्ड चैंपियन जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और 400 मीटर स्प्रिंटर हिमा दास की टोकियो ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दो नामी विदेशी कोच बुलाए हैं। जेवेलिन थ्रो में जाने माने बायोमेकिनिक्स एक्सपर्ट और 15 साल तक जर्मनी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में कोचिंग देने वाले डॉ क्लास बार्टोनिएट्ज के बहरीन के लिए खेलने वाले अफ्रीकी एथलीटों को कोचिंग देने वाले स्प्रिंट कोच वेलेरी स्टाश्क को बुलाया जा रहा है। यही नहीं वापस भेज दिए गए रिकवरी एक्सपर्ट आंद्रेई फिलोमोनु को फिर अनुबंधित किया जा रहा है। एएफआई और साई ने इन तीनों कोचेज के अनुबंध को हरी झंडी दे दी है। एशियाई चैंपियनशिप से पहले इन तीनों कोचेज के भारतीय टीम से जुड़ जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


एएफआई ने टोकियो ओलंपिक केलिए जेवेलिन थ्रो और 400 मीटर को पदक का दावेदार बताया है। इन दोनों ही इवेंट के लिए एएफआई ने पहले से जर्मनी के नामी कोच यू हॉन और गेलिना बुखारिना को अनुबंधित कर रखा है। एएफआई ने टोकियो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए 12 जेवेलिन थ्रोअर और 25 चार सौ मीटर दौड़ाकों का कोर ग्रुप बनाया है। फेडरेशन का मानना है कि इतने एथलटों को एक साथ ट्रेनिंग देना दोनों कोचेज के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में नीरज और हिमा की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बार्टोनिएट्ज और स्टाश्क को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्टाश्स एशियाई खेलों की 400 मीटर में स्वर्ण पदक विजेता बहरीन की नासेर सल्वा को कोचिंग देते रहे हैं। वह बहरीन के कोच थे। बार्टोनिएट्ज के आने से नीरज की तैयारियों को काफी बल मिलेगा। नीरज को अपने लिए बायोमेकेनिक्स विशेषज्ञ की तलाश थी जो अब बार्टोनिएट्ज के रूप में पूरी होने जा रही है। बार्टोनिएट्ज को विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाले जर्मनी के जेवेलिन थ्रोअर बोरिस हेनरी समेत अन्य दिग्गजों को कोचिंग देने का अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने से यू हॉन नीरज पर और गेलिना हिमा दास पर अच्छी तरह से काम कर पाएंगे। एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला तीनों कोचेज को अनुबंधित करने की पुष्टि करते हैं। सुमारीवाला का कहना है कि स्प्रिंट और जेवेलिन में अतिरिक्त विदेशी कोच की जरूरत थी। इन दोनों कोच के आने पर कोर ग्रुप के एथलीटों पर अच्छी तरह काम किया जा सकेगा। साथ ही गेलिना और यू हॉन का भार हल्का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed