फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   TTFI recommends sharath kamal and NRAI recommends Anjum Moudgil, Ankur Mittal for Khel Ratna 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: किस पुरस्कार के लिए कौन सा खिलाड़ी नामित, यहां जानें सबकुछ

Wed, 30 Jun 2021 06:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
TTFI recommends sharath kamal and NRAI recommends Anjum Moudgil, Ankur Mittal for Khel Ratna 
शरत कमल, अंजुम मोदगिल, अंकुर मित्तल - फोटो : social media

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए अचिंत शरत कमल के नाम की सिफारिश की है। देश के बेहतरीन खिलाड़ी शरत कमल अपने चौथे ओलंपिक में भाग लेने को तैयार हैं। वह 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाले पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी बने थे। विश्व रैंकिंग में 32वें नंबर पर काबिज शरत कमल राष्ट्रमंडल खेलों में कई बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा होना रही थी जिससे भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पहला टेबल टेनिस पदक जीता था।

विज्ञापन


तीन साल पहले एशियाई खेलों में उनका प्रदर्शन स्वप्निल रहा, जिसमें उन्होंने मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा भी जीती थी। इसके बाद युवा मनिका पिछले साल खेल रत्न हासिल करने वाली पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं थीं। शरत कमल के पूर्व साथी सौम्यदीप रॉय जो अब कोच बन गए हैं, उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ियों में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सुर्तिथा मुखर्जी के अलावा अयहिका मुखर्जी और मानव ठक्कर शामिल हैं।

विज्ञापन

खेल रत्न के लिए अंजुम और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश 

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए डबल ट्रैप विश्व चैम्पियन अंकुर मित्तल और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी अंजुम मोदगिल के नाम की सिफारिश की। मित्तल ने 2018 में डबल ट्रैप विश्व खिताब जीता था और इसी वर्ष उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला था। अंजुम 2018 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं और उन्हें 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं, अर्जुन पुरस्कार के लिए एनआरएआई ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले दो निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवान और अभिषेक वर्मा के नाम की सिफारिश की है। इलावेनिल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज हैं और अभिषेक पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिये 50 मीटर पिस्टल विश्व चैम्पियन ओम प्रकाश मिठरवाल भी दौड़ में हैं। एनआरएआई ने इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये किसी के नाम की सिफारिश नहीं की है।

खेल रत्न पुरस्कार के लिए नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है। 23 वर्षीय चोपड़ा के नामांकन से पहले ओडिशा सरकार ने फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की इसी पुरस्कार के लिये सिफारिश की थी। यह 2018 के बाद चौथा अवसर है जबकि चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिई की गई है। सरकारी सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'पुरस्कार समिति ने इस वर्ष खेल रत्न के लिए नीरज के नाम की सिफारिश की है।' चोपड़ा को 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस साल भी उनके नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गई थी। चोपड़ा ने जनवरी 2020 में ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर दिया था। वह अभी यूरोप में ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन

तीरंदाज ज्योति की खेल रत्न और लिंबा राम की द्रोणाचार्य के लिए सिफारिश

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने विश्व कप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति कुमारी की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की है। एएआई ने पूर्व ओलंपियन और दिग्गज कोच लिंबा राम के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य (जीवन पर्यन्त) पुरस्कार के लिए की है। राष्ट्रीय महासंघ ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार और कंपाउंड तीरंदाजी कोच लोकेश चंद पाल की द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है। एएआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'पिछले साल रिकर्व तीरंदाजों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे इसलिए इस बार हमने कंपाउंड वर्ग को चुना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed