फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ttfi forms inquiry panel to probe manika batra match-fixing allegations against Soumyadeep Roy

मैच फिक्सिंग: टीटीएफआई ने सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मनिका के आरोपों की जांच के लिए बनाई समिति

Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
ttfi forms inquiry panel to probe manika batra match-fixing allegations against Soumyadeep Roy
मनिका बत्रा

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मनिका बत्रा द्वारा राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। टीटीएफआई की कार्यकारी समिति की वर्चुअल बैठक में यह फैसला लिया गया। टीटीएफआई अध्यक्ष चिरंजीब चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति छह सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसमें दो वकील जानेंद्र जैन और पार्थ गोस्वामी के अलावा यशपाल राणा भी हैं।

विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन 16 सितंबर को
मनिका ने आरोप लगाया है कि रॉय ने मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनसे जान बूझकर एक मैच हारने के लिए कहा और इसी वजह से तोक्यो ओलंपिक के दौरान उन्होंने अपने एकल मैच में उनकी मदद नहीं ली। टीटीएफआई सचिव अरुण बनर्जी ने बैठक के बाद कहा कि दोहा में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन 16 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम में वही लोग होंगे जो राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे हैं। मनिका अभी तक शिविर में नहीं आई है।
विज्ञापन


मनिका ने संघ के इस दावे को किया था खारिज
बीते दिनों मनिका ने भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उसने कहा था कि इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मार्च में कथित मैच फिक्सिंग की जानकारी नहीं दी थी। मनिका ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा था, 'मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि टीटीएफआई के नोटिस और पत्र के लिखित उत्तर में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मैंने इस मामले के बारे में उन्हें मार्च में ही सूचना दी थी। मनिका ने आगे बताया, 'मुझे नहीं पता कि अब मेरे द्वारा पांच महीने तक इसकी जानकारी नहीं देने का झूठा दावा क्यों किया जा रहा है। नोटिस का मेरा जवाब स्पष्ट रूप से मेरी त्वरित सूचना साझा करने की पुष्टि करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed