फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo reports most daily Covid-19 cases in six months as Olympics loom

Tokyo olympics: 'खेलों के महाकुंभ' पर कोरोना का खतरा, आज टोक्यो में 1149 नए मामले

Wed, 14 Jul 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 04:53 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज नौ दिन शेष, टोक्यो में बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • बुधवार को शहर में 1149 नए मामले, छह महीने बाद इतने की वृद्धि

विज्ञापन
Tokyo reports most daily Covid-19 cases in six months as Olympics loom
तोक्यो ओलंपिक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में केवल नौ दिन का वक्त रह गया है लेकिन यहां कोरोना के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को शहर में 1149 नए मामले दर्ज किए। छह महीने बाद संक्रमण के मामलों में इतने की वृद्धि हुई है। इससे पहले 22 जनवरी को 1184 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले उसी दिन दर्ज किए गए जिस दिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से शिष्टाचार मुलाकात करनी थी। सुगा और बाक दोनों ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक सुरक्षित तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आईओसी ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन के प्रति गंभीर
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि दर्शकों को टोक्यो ओलंपिक से बाहर रखने का फैसला भारी मन से किया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। बाक ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसारण केंद्र का दौरा किया था। बता दें कि टोक्यो में कोविड-19 से जुड़े कड़े दिशानिर्देशों के कारण दर्शक स्टेडियमों में नहीं आ पाएंगे। बाक ने कहा, 'दर्शकों को बाहर रखने का फैसला भारी मन से किया गया लेकिन इससे यह साबित होता है कि आईओसी ओलंपिक खेलों के सुरक्षित आयोजन के प्रति गंभीर है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो में कोरोना आपातकाल
ओलंपिक खेलों के शुरू होने पहले टोक्यो में आपातकाल लागू कर दिया गया है। यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखकर यह फैसला लिया गया। आपातकाल के दौरान पार्क, संग्रहालय, थिएटर और अधिकांश दुकानें एवं रेस्तरां को रात आठ बजे बंद करने का अनुरोध किया गया है। टोक्यो के निवासियों से गैर-जरूरी चीजों के लिए बाहर निकलने से बचने और घर से काम करने का अनुरोध किया गया है। लोगों को मास्क पहनने और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए कहा गया है। 

20 प्रतिशत से कम का ही पूर्ण टीकाकरण

सुगा ने बाक से सुनिश्चित करने को कहा है कि ओलंपिक सुरक्षित होंगे विशेषकर जापान की जनता के लिए, जिनमें 20 प्रतिशत से कम का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। सुगा ने बाक से कहा, 'हमारे लोगों को समझाने और टोक्यो ओलंपिक की सफलता के लिए यह बेहद आवश्यक है कि सभी प्रतिभागी महामारी के खिलाफ कार्रवाई और उपाय करें।' उन्होंने कहा, 'खेलों के मेजबान के रूप में, मुझे उम्मीद है कि आईओसी प्रयास करेगा, ताकि सभी खिलाड़ी और हितधारक इन उपायों का पूरी तरह से पालन करें।' बाक ने सुगा से कहा कि ओलंपिक खेल गांव में रहने वाले 85 प्रतिशत खिलाड़ियों और अधिकारियों का पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईओसी के लगभग शत प्रतिशत सदस्य और आईओसी स्टाफ का टीकाकरण हुआ है जबकि अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा प्रतिनिधियों में भी 70 से 80 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed