Tokyo Paralympics: सिंहराज ने ब्रॉन्ज जीत भारत को दिलाया आठवां पदक, राष्ट्रपति कोविंद बोले- देश को आप पर गर्व है
सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में आठवां मेडल डाला। पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सिंहराज की खूब तारीफ की और उन्हें प्रतिभाशाली निशानेबाज बताया।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में मंगलवार को पुरुषों की 10-मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता। वह 216.8 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ (237.9 पैरालंपिक रिकॉर्ड) गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हुआंग झिंग (237.5) के खाते सिल्वर मेडल आया। सिंहराज के ब्रॉन्ज के साथ ही भारत की झोली में आठवां पदक आ गया। मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक आठ पदक जीत लिए हैं। भारत के खाते में अब तक दो गोल्ड, चार रजत और दो कांस्य पदक आए हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें कि रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।
What a comeback from #IND's Singhraj 🤯
Another #Bronze added to 🇮🇳's tally, as he scores 216.8, just behind #CHN's top 2, to claim the nation's 8️⃣th medal at the #Paralympics! #ShootingParaSport #Tokyo2020— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 31, 2021विज्ञापन
राष्ट्रपति बोले- देश को आप पर गर्व है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंहराज को बधाई देते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। कोविंद ने ट्वीट किया, 'सिंहराज का पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतना उत्कृष्टता हासिल करने के उनके सफर में दृढ़निश्चय का शीर्ष बिंदू है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। देश को आप पर गर्व है। आगामी वर्षों में आप और अधिक गौरव हासिल करें।'
Singhraj Adana's winning the bronze medal in shooting at #Paralympics marks a high point in his saga of resilience and determined pursuit of excellence. Congratulations to him for this amazing feat! The nation is proud of you. May you achieve greater glory in the years to come.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 31, 2021
सिंहाराज की तारीफ में प्रधानमंत्री ने पढ़े कसीदे
पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सिंहराज की खूब तारीफ की और उन्हें प्रतिभाशाली निशानेबाज बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, सिंहराज अधाना का अद्वितीय प्रदर्शन। भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीता। उन्होंने कड़ी मेहनत करके उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
Exceptional performance by Singhraj Adhana! India’s talented shooter brings home the coveted Bronze Medal. He has worked tremendously hard and achieved remarkable successes. Congratulations to him and best wishes for the endeavours ahead. #Paralympics #Praise4Para pic.twitter.com/l49vgiJ9Ax
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2021
भारत की झोली में अबतक आठ पदक
- अवनि लेखरा- गोल्ड
- सुमित अंतिल- गोल्ड
- भाविना पटेल- सिल्वर
- योगेश कथुनिया- सिल्वर
- निषाद कुमार - सिल्वर
- देवेंद्र झाझरिया- सिल्वर
- सुंदर सिंह गुर्जर- ब्रॉन्ज
- सिंहराज अधाना- ब्रॉन्ज