फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Organisers bar spectators from Tokyo Paralympics over virus

जापान में कोरोना का कहर: टोक्यो पैरालंपिक में दर्शकों पर रहेगा प्रतिबंध, आयोजकों ने दी जानकारी

Mon, 16 Aug 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

बता दें कि टोक्यो में सोमवार को कोरोना के 2962 नए मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 5773 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Organisers bar spectators from Tokyo Paralympics over virus
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media

विस्तार

जापान में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी टोक्यो में 24 अगस्त से पैरालंपिक खेलों की शुरुआत होनी है। ऐसे में आयोजकों ने सोमवार को कहा कि वायरस की आशंका को लेकर टोक्यो पैरालंपिक में दर्शकों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। दरअसल, जापान के कई हिस्सों में आपातकाल के बावजूद भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। आयोजकों ने स्थानीय व राष्ट्रीय सरकार और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के साथ एक संयुक्त बयान में कहा, 'इन प्रांतों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक कड़े कदम उठाए जाएंगे, जिसमें कोई दर्शक न हो।' 

विज्ञापन


टोक्यो में सोमवार को कोरोना के 2962 नए मामले
बता दें कि टोक्यो में सोमवार को कोरोना के 2962 नए मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 5773 मामले सामने आए थे। वहीं, पूरे जापान की अगर बात करें तो, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,144,546 है। इनमें 15,408 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 968,380 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed