फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics Nishad Kumar wins the Silver medal in Mens High Jump T47

Tokyo Paralympics: निषाद कुमार ने ऊंची कूद में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक भी जीता

Sun, 29 Aug 2021 06:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Aug 2021 06:00 PM IST
सार

पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। निषाद ने फाइनल मुकाबले में 2.06 मीटर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और साथ ही साथ अपने  व्यक्तिगत रिकॉर्ड को भी मजबूत कि

विज्ञापन
Tokyo Paralympics Nishad Kumar wins the Silver medal in Mens High Jump T47
निशाद कुमार - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारत की झोली में दूसरा रजत पदक भी आ गया। पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। निषाद ने फाइनल मुकाबले में 2.06 मीटर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और साथ ही साथ अपने  व्यक्तिगत रिकॉर्ड को भी मजबूत किया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निषाद ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने तोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था।
विज्ञापन

 





हिमाचल प्रदेश के निवासी निषाद कुमार के सिल्वर मेडल के साथ ही भारत की झोली में भी दो पदक हो गए हैं। इससे पहले शनिवार की सुबह महिला टेबल टेनिस में पैरा पैडलर भाविना पटेल ने भी रजत पदक अपने नाम किया था। 
 

पीएम और उप राष्ट्रपति ने दी बधाई

निषाद कुमार की जीत से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. पीएम ने लिखा, 'टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है। निषाद कुमार के पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीतने से बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल और दृढ़ता के साथ एक उल्लेखनीय एथलीट हैं। उन्हें बधाइयां।'
 


उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने भी निषाद कुमार की जीत पर बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed