फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Indians in action on September 3, win matches for shuttlers, Praveen Kumar to compete in mens high jump T64 final

Tokyo Paralympics: आज इन खिलाड़ियों से रहेगी पदक की उम्मीद, जानें तीन सितंबर का शेड्यूल

Fri, 03 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल स्पर्धा में प्रवीण कुमार से गोल्ड की उम्मीद होगी। इसके अलावा और कई सारे इवेंट्स हैं, जिनमें अलग-अलग खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Indians in action on September 3, win matches for shuttlers, Praveen Kumar to compete in mens high jump T64 final
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : twitter@tokyo2020

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में गुरुवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में युक्रेन के ओलेक्सांद्रे चिरकोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि देश के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, पुरुषों के शॉटपुट के एफ35 स्पर्धा के फाइनल में अरविंद मलिक से पदक की उम्मीद थी लेकिन वह सातवें स्थान पर रहे। उधर, निशानेबाज राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। इस तरह आज भी भारत की झोली में कोई पदक नहीं आया। वहीं, कल यानी शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल स्पर्धा में प्रवीण कुमार से गोल्ड की उम्मीद होगी। इसके अलावा कई सारे इवेंट्स हैं, जिनमें अलग-अलग खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कल का पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन

 

निशानेबाजी

  • R7-पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 क्वालिफिकेशन- दीपक सैनी, सुबह 6:00 बजे 
  • R8-महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 क्वालिफिकेशन- अवनी लेखरा, सुबह 6:00 बजे
  • R8-महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सुबह फाइनल- अवनी लेखारा, सुबह 10:00 
  • R7-पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 स्थिति एसएच1 फाइनल- दीपक सैनी , सुबह 11:45 बजे

बैडमिंटन

  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप बी- तरुण ढिल्लों बनाम क्यूंग ह्वान शिन, सुबह 6:50 बजे
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप ए- सुहास यतिराज बनाम सुसांतो हैरी, सुबह 6:50 बजे
  • पुरुष एकल SL3 ग्रुप ए- मनोज सरकार बनाम एलेक्जेंडर चिरकोव, सुबह 7:30 बजे
  • मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप बी- प्रमोद भगत / पलक कोहली बनाम सिरीपोंग टीमरोम / निपाडा सेनसुपा, सुबह 8:10 बजे
  • पुरुष एकल एसएच 6 ग्रुप बी- कृष्णा नगर बनाम विटोर गोंकाल्वेस तवारेस, सुबह 11:50 
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप ए- सुहास यतिराज बनाम लुकास मजूर , दोपहर 1:10 बजे
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप बी- तरुण ढिल्लों बनाम सेतियावान फ्रेडी, दोपहर 1:50 
  • महिला युगल SL3-SU5 ग्रुप बी- पलक कोहली / पारुल दलसुखभाई परमार बनाम लेनिग मोरिन / फॉस्टिन नोएल, शाम 5:30 बजे

तैराकी

  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 हीट 1- सुयश नारायण जाधव,सुबह 6:17 बजे
  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 हीट 2- निरंजन मुकुंदन,सुबह 6:20 बजे
  •  पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 फ़ाइनल- सुयश नारायण जाधव और निरंजन मुकुंदन , दोपहर 2:28 बजे

कैनो स्प्रिंट

  • महिला वा'आ सिंगल 200 मीटर वीएल 2 (सेमीफाइनल)- प्राची यादव, सुबह 6:21 बजे
  • महिला वा'आ सिंगल 200 मीटर वीएल 2 (फाइनल) - प्राची यादव , सुबह 7:32 बजे

तीरंदाजी

  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (ओपन 1/16 एलिमिनेशन)- हरविंदर सिंह बनाम स्टेफानो ट्रैविसानी , सुबह 6:30 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (ओपन 1/16 एलिमिनेशन)- चिकारा विवेक बनाम संपत बंडारा मेगाहमुलिया गदारा, सुबह 8:45 
  • पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व (ओपन 1/8 एलिमिनेशन) स्पर्धा- हरविंदर सिंह, दोपहर 2:15 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (ओपन 1/8 एलिमिनेशन)- चिकारा विवेक , दोपहर 3 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (क्वार्टरफाइनल)- हरविंदर सिंह, शाम 4 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (क्वार्टरफाइनल)- चिकारा विवेक शाम 4:45 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (सेमीफाइनल)- हरविंदर सिंह, शाम 5 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (सेमीफाइनल)- चिकारा विवेक, शाम 5:15 बजे
  • पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (पदक राउंड)- हरविंदर सिंह, चिकारा विवेक, शाम 5:36 बजे

एथलेटिक्स

  • पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल स्पर्धा- प्रवीण कुमार, सुबह 7:32 बजे-
  • महिला क्लब थ्रो F51 फाइनल- कशिश लकड़ा, एकता भयन, दोपहर 3:35 बजे
  • पुरुषों की शॉट पुट F57 फाइनल स्पर्धा- सोमन राणा, दोपहर 3:40 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed