फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics: Indian contingent historic achievements and records

Tokyo Paralympics: भारत ने पैरालंपिक खेलों में लिखी कामयाबी की नई इबारत, इन नौ उपलब्धियों के साथ लहराया तिरंगा

Sun, 05 Sep 2021 09:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 05 Sep 2021 09:05 PM IST
सार

टोक्यो में 12 दिन तक चले पैरा खेलों के महाकुंभ में भारत ने पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीते। यही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो में कई उपलब्धियां और कीर्तिमान भी बनाए।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Indian contingent historic achievements and records
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट - फोटो : twitter@tokyo2020hi

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में एक साल के इंतजार के बाद आयोजित हुआ पैरालंपिक खेल भारत के लिए कई मायनों में यादगार बन गया। भारत ने इस बार अपना अभी तक का सबसे बड़ा दल भेजा था। इस बार देश से 9 विभिन्न खेलों में रिकॉर्ड 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 13 दिन तक चले पैरा खेलों के महाकुंभ में भारत ने पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीते। यही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो में कई उपलब्धियां और कीर्तिमान भी बनाए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं भारत की तरफ से बनाए गए उन खास रिकार्ड्स पर।

विज्ञापन

  • भारत ने अभी तक का अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 19 पदक जीते जो उसके पैरालंपिक खेलों के इतिहास में सर्वाधिक है। 
  • पदक तालिका में भारत 24वें स्थान पर रहा। यह भारत का किसी भी पैरालंपिक खेलों में अब तक की बेस्ट रैंक है। 
  • इस बार भारतीय खिलाड़ी सुमित अंतिल ने भाला फेंक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि निशानेबाजी में अवनि लेखरा ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। 
  • भारतीय एथलीट्स ने दो नए पैरालंपिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
  • भारत को पहली बार पैरा निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक मिले। इसमें अवनि लेखरा और मनीष नरवाल मेडलिस्ट रहे। 
  • भारत को पहली बार पैरा टेबल टेनिस में रजत पदक मिला। भाविना पटेल ने यह कमाल किया और रजत पदक अपने नाम किया।
  • भारत को पहली बार पैरा तीरंदाजी में पदक मिला। हरविंदर सिंह ने यहां कांस्य पदक पर कब्जा किया।
  • पहली बार भारत को पैरा बैडमिंटन में दो गोल्ड मिले। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने यह कमाल किया और स्वर्ण पदक जीते।  
  • निशानेबाज अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों के एक सत्र में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने यहां स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed