फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021: sumit Antil Wins the Mens Javelin F64 Gold medal with a new world record

Tokyo Paralympics: सुमित ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में तीन बार तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

Mon, 30 Aug 2021 05:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Aug 2021 05:04 PM IST
सार

सुमित ने एफ-64 स्पर्धा के फाइनल में तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने अपने पांच प्रयास में तीन बार खुद के ही विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और अंत में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021: sumit Antil Wins the Mens Javelin F64 Gold medal with a new world record
सुमित अंतिल - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक का छठा दिन भी भारत के लिए बेहद शानदार रहा. सोमवार को भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण पदक भी आ गया। इस बार भारत के पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना जलवा बिखेरा। सुमित ने एफ-64 स्पर्धा के फाइनल में तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने अपने पांच प्रयास में तीन बार खुद के ही विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और अंत में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया। 

विज्ञापन


सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका और अपना 2019 में दुबई में बनाया गया 62.88 मीटर का विश्व रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद सुमित ने दूसरे प्रयास में एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस बार उन्होंने 68.08 मीटर तक भाला फेंका। हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने 65.27 मीटर तक ही भाला फेंका। इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 66.71 मीटर की दूरी तय की। पांचवें प्रयास में सुमित ने एक बार फिर से अपनी ताकत से दुनिया को रूबरू कराया और इस बार एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंक दिया। 
विज्ञापन

 


सुमित पूरे मुकाबले में हमेशा शीर्ष पर रहे और उनके आसपास भी कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया। सुमित ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत की झोली में दो स्वर्ण के साथ कुल सात पदक हो गए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed