Tokyo Paralympics: आज से शुरू होगा पैरा एथलीट्स के बीच खेलों का घमासान, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब बारी है पैरालंपिक खेलों की। पैरा एथलीट्स के बीच होने वाले खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन खलों की शुरुआत आज से होने जा रही है।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के बाद अब बारी है पैरालंपिक खेलों की। पैरा एथलीट्स के बीच होने वाले खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इन खेलों का आगाज आज से हो रहा है। इस बार इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में दुनियाभर से 4000 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। स्कूली बच्चों को इसमें जाने की मंजूरी दी गई है लेकिन उसके लिए उन्हें सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।।
बता दें कि गोलबॉल और बोक्सिया को छोड़कर ओलंपिक और पैरालंपिक के अधिकतर खेल एक ही हैं। इसमें तैराकी और एथलेटिक्स भी शामिल हैंं।
बात करें भारत की तो इस बार देश से भी 54 खिलाड़ी कुल 9 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत ने इस बार अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है, जो पदक के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दल से पांच खिलाड़ी समेत कुल 11 लोग उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे। आइए जानते हैं कि टोक्यो पैरालंपिक का सारा एक्शन कहां और कैसे देख सकते हैं।
We only have to wait 2⃣4⃣ more hours!
The Opening Ceremony of the #Tokyo2020 #Paralympics is sure to be an amazing spectacle! #UnitedByEmotion pic.twitter.com/GIcG0JZR3Dविज्ञापन विज्ञापन— #Tokyo2020 (@Tokyo2020) August 23, 2021
टोक्यो पैरालंपिक कब शुरू होगा?
पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त को जापान टोक्यो में होगा। इसके कार्यक्रम के साथ ही खेलों का आगाज हो जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा उद्घाटन समारोह?
टोक्यो पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त यानी मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।
टोक्यो पैरालंपिक टीवी पर कहां देख सकते हैं
इस बार के पैरालंपिक खेलों का प्रसारण यूरोस्पोर्ट चैनल पर होगा। इस चैनल को डिस्कवरी+ एप पर भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूरदर्शन पर सिर्फ भारतीय मुकाबले देखे जा सकेंगे।