Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम का पैरालंपिक में जलवा, बैडमिंटन सिंगल्स स्पर्धा में जर्मनी के खिलाड़ी को हराया
टोक्यो पैरालंपिक में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के ग्रुप मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए आसान जीत दर्ज की। उन्होंने इस मुकाबले में जर्मनी के निकलास पॉट को 2-0 से हराया।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन एसएल-4 स्पर्धा के ग्रुप मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए आसान जीत दर्ज की। उन्होंने ग्रुप मैच में जर्मनी के निकलास पॉट को 2-0 से शिकस्त दी। नोएडा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई जर्मनी के खिलाड़ी के खिलाफ 21-9 और 21-3 दोनों सेट जीते। अब सुहास अपना अगला मुकाबला 3 सितंबर को खेलेंगे।
पहले मुकाबले के दौरान सुहास अपने प्रतिद्वंदी पर पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने यह मैच महज 19 मिनट में अपने नाम किया। सुहास के झन्नाटेदार शॉट्स का जर्मनी के खिलाड़ी निकलास के पास कोई जवाब नहीं था। इस जीत के साथ नोएडा डीएम दूसरे दौर में पहंच गए।
#ParaBadminton Update
Great start for Suhas as he wins 2-0 against #GER Niklas J Pott in Men’s Singles SL4 Group matchविज्ञापन विज्ञापन
He will play his next group match on 3rd Sept. Stay tuned and keep supporting his journey at #Tokyo2020 with #Cheer4India messages#Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/dVxcKKNP6Q — SAI Media (@Media_SAI) September 2, 2021
इससे पहले भारत की प्राची यादव ने कैनो स्प्रिंट में बेहतरीन शुरुआत करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। ताइक्वांडो में अरुणा तंवर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्बिया की खिलाड़ी को 29.9 के अंतर से पछाड़ा। वहीं, बैडमिंटन में पुरुष स्पर्धा में तरुण ढिल्लन अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे। वहीं, बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में भारत की पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।