फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Indian Badminton player Suhas Yathirag win Silver medal in Men Singles SL4 final PM Narendra Modi and UP CM Yogi Adityanath congratulated him

Tokyo Paralympics: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

Sun, 05 Sep 2021 08:37 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 05 Sep 2021 08:37 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और धाकड़ बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Indian Badminton player Suhas Yathirag win Silver medal in Men Singles SL4 final PM Narendra Modi and UP CM Yogi Adityanath congratulated him
टोक्यो पैरालंपिक 2021 सुहास यतिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि फाइनल में वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने 2-1 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और 15-21 से हराया। सुहास के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में सुहास और लुकास के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में फ्रांसीसी खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार शुरुआत की और 6-3 की बढ़त बना ली। लेकिन सुहास ने बेहतरीन वापसी करते हुए पहला सेट 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में फिर लुकास ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन सुहास ने लगातार पांच अंक बटोरकर स्कोर 11-8 कर दिया। लेकिन इस दौरान फ्रांस के लुकास वापसी करने में सफल रहे और उन्होंने दूसरा गेम 21-17 जीतकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर जंग देखने को मिली। एक समय सुहास 11-10 से आगे थे। लेकिन लुकास ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीसरा गेम 21-15 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यतिराज ने अपने अपने असाधारण प्रदर्शन के चलते पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है, उन्हें बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर बधाई, सुहास को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास को बधाई देते हुए कहा, आज टोक्यो पैरालंपिक में गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई ने सुहास एल. वाई. ने बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतवर्ष की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है, समूचे देश को हर्षाने वाली यह अविस्मरणीय उपलब्धि अनेकानेक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी, 
आपको अनन्त शुभकामनाएं। जय हिंद! 
पत्नी ऋतु ने कहा मुझे गर्व है

सुहास यतिराज के सिल्वर पदक जीतने पर पत्नी ऋतु सुहास ने भी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छा खेला गया मैच था, मुझे उन पर गर्व है, यह पिछले छह साल की मेहनत का परिणाम है।

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने अब तक 18 मेडल जीते हैं जिनमें जिनमें चार स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है। पदक तालिका में भारत फिलहास 27वें नंबर है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed