फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Indian athlete Thangavelu Mariyappan missed out on a gold medal due to rain and wet socks

Tokyo Paralympics: बारिश ने बिगाड़ा खेल, मरियप्पन से गीले मोजों ने छीन लिया स्वर्ण

Wed, 01 Sep 2021 11:43 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 01 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

भारतीय एथलीट थंगवेलु मरियप्पन टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। जिसकी वजह बारिश और उनके गीले मोजे रहे। थंगवेलु ने इस बात का खुद खुलासा किया है।  टोक्यो पैरालंपिक में ऊंटी कूद स्पर्धा में वह रजत पदक जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Indian athlete Thangavelu Mariyappan missed out on a gold medal due to rain and wet socks
टोक्यो पैरालंपिक 2021 भारतीय एथलीट मरियप्पन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता टी मरियप्पन यहां भी स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार थे, लेकिन बरसात के चलते उनके भीग गए मोजों ने सारा काम खराब कर दिया। यह उनके गीले मोजे थे जिनके चलते मरियप्पन अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सके। मरियप्पन खुलासा करते हैं कि वह आसानी से 1.90 मीटर की कुदान भर सकते थे। उनका यही लक्ष्य था, लेकिन गीले मोजों के चलते उन्होंने जोखिम नहीं लिया।

विज्ञापन


मरियप्पन के मुताबिक, जब उन्होंने शुरुआत की उस समय बरसात ज्यादा नहीं हो रही थी। उन्होंने आसानी से 1.80 मीटर की कुदान भरी, लेकिन जैसे ही उनका अधिक ऊंचाई की कुदान भरने का नंबर आया वैसे ही बरसात तेज हो गई। वह पैरों में स्पाइक नहीं पहन सकते हैं, लेकिन उनके अमेरिकी साथी ने स्पाइक पहन रखे थे, जिसके चलते उन्हें बरसात में दिक्कत नहीं आई, लेकिन उन्हें इसका फर्क पड़ गया। 
विज्ञापन


मरियप्पन को इस बात का भी दुख है कि वह उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक नहीं बन पाए। फ्लाइट के दौरान वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे। इसके चलते उन्हें अकेले अभ्यास करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed