Tokyo Paralympics: पैरालंपिक खेलों में पहली बार भारत के दो स्वर्ण, अवनि के बाद सुमित को मिला सुनहरा तमगा
भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। जबकि पुरुषों की डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने रजत पदक अपने नाम किया। भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। जबकि, सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा और सुमित अंतिल ने इतिहास रच दिया है। अवनि ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो सुमित ने भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा में गोल्ड जीता। यह पहली बार है कि भारत ने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण जीते हैं।
छठे दिन यानी आज भारत के अन्य मुकाबलों में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।
सुमित ने जीता गोल्ड, संदीप चौथे स्थान पर रहे
भाला फेंक एफ-64 के फाइनल में सुमित अंतिल ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भारत के संदीप चौधरी सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे।
मैच का अपडेट
पहला प्रयास:
- सुमित अंतिल ने पहले ही प्रयास में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका। इससे पहले सुमित ने 2019 में दुबई में 62.88 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
- भारत के अन्य खिलाड़ी संदीप चौधरी ने पहले प्रयास में 61.13 मीटर तक भाला फेंका।
दूसरा प्रयास:
- सुमित अंतिल आज एकदम अलग मूड में हैं। वह एक के बाद एक अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंका।
- संदीप ने दूसरे प्रयास में फ़ाउल किया।
तीसरा प्रयास:
- सुमित अंतिल ने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। सुमित के पास अभी तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।
- संदीप ने तीसरे प्रयास में 62.20 मीटर की दूरी तय की, वो हालांकि अभी भी चौथे स्थान पर हैं।
चौथा प्रयास:
- सुमित का एक और बढ़िया थ्रो। इस बार उन्होंने 66.71 मीटर दूर भाला फेंका।
- संदीप का एक और फ़ाउल, हालांकि वह अभी भी चौथे स्थान पर हैं।
पांचवां प्रयास:
- सुमित ने तीसरी बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड। इस बार उन्होंने 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका। सुमित का आज कोई तोड़ नहीं है।
- संदीप ने एक और फ़ाउल किया।
AND YET AGAIN!!! #SumitAntil's World Record now stands at 6️⃣8️⃣.5️⃣5️⃣!!!This man is in Fiiiiiire 🔥🔥 WR created 3rd time over in the same competition!!!🇮🇳#Tokyo2020 #Paralympics #Praise4Para #ParaAthletics @ParaAthletics @Paralympics @Media_SAI @ianuragthakur @narendramodi
— Paralympic India 🇮🇳 #Cheer4India 🏅 #Praise4Para (@ParalympicIndia) August 30, 2021
अविन लेखरा ने जीता गोल्ड
टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता।
It's 🥇 for 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) August 30, 2021
Avani wins 🥇 in her debut #Paralympics
What an amazing performance by @AvaniLekhara as she wins 🇮🇳’s 1st 🥇in Para Shooting in 10m AR Standing SH1 Final with a score of 249.6 creating Paralympic Record & equalling the World Record!!!#Cheer4India #Praise4Para pic.twitter.com/Gf4S3T6V8t
कथुनिया ने जीता रजत
टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में भारत के योगेश कथुनिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
It’s 🥈 for Yogesh in his debut #Paralympics@YogeshKathuniya clinches Silver in Discus Throw F56 final with a Season Best throw of 44.38m.
— SAI Media (@Media_SAI) August 30, 2021
He played brilliantly and made the entire country proud. Many congratulations champ!#Praise4Para#Cheer4India#ParaAthletics pic.twitter.com/iWVot0zT5d
देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झाझारिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। जबकि संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।
Congratulations @DevJhajharia and #SunderGujjar for winning Silver and Bronze medals respectively in the Javelin Throw F46 category.
— Sukant Kadam (@sukant9993) August 30, 2021
Devendra - 64.35m
Sunder - 64.01m@Media_SAI @ParalympicIndia #ParaAthletics #TeamIndia pic.twitter.com/sCL1hmcD4I
स्वरूप उनहालकर पदक की रेस से बाहर
भारत के निशानेबाज स्वरूप उनहालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। वह 203.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया।
#Tokyo2020 #Paralympics #Shooting
— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021
SO CLOSE! #SwaroopUnhalkar finishes in 4th place on 203.9 points missing out on a place on the podium by 0.3 points. #Cheer4India #AbJeetegaIndia #Prais4Para
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.