Tokyo Paralympics: भाविना पटेल फाइनल में, भाला फेंक में रंजीत भाटी ने किया निराश, ऐसा रहा चौथा दिन
टोक्यो पैरालंपिक के पांचवें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल महिला सिंगल्स टेबल टेनिस क्लास 4 के फाइनल में पहुंचीं। वहीं तीरंदाज राकेश कुमार ने अगले दौर में जगह बना ली। जबकि, पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा में रंजीत भाटी ने निराश किया। फाइनल में लगातार उनके छह थ्रो फाउल रहे।
विस्तार
भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला सिंगल्स क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। इससे पहले शुक्रवार को भाविना ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 17 मिनट तक चले मुकाबले में 11-5 11-6 11-7 से हराया था। उनके अलावा तीरंदाज राकेश कुमार ने राउंड 16 में जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने इस मुकाबले में हांगकांग के चुएन एंगाई को 144-131 के अंतर से हराया। अब वह अपना अगला मैच 31 अगस्त को खेलेंगे। जबकि, श्याम सुंदर स्वामी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में रंजीत भाटी ने निराश किया। उनके लगातार छह थ्रो फाउल रहे।
फाइनल में पहुंचीं भाविना पटेल
भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। सेमीफाइनल मैच चीन की खिलाड़ी ने पहला गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी पर बढ़त बनाई। लेकिन भाविना दूसरा गेम जीतकर मैच बराबर कर दिया। इसके बाद भाविना ने तीसरे गेम में भी जीत दर्ज की। जबकि चौथा गेम झांग मियाओ के नाम रहा। इसके बाद पांचवें और निर्णयायक गेम में भाविना ने चीनी खिलाड़ी को 11-8 से हराकर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
राकेश ने जगाई पदक की उम्मीद
भारत के पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने पदक की उम्मीद जगा दी है। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड मुकाबले में हांगकांग के का चुएन नगाई को 144-131 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई हैं। अगले राउंड में राकेश का मुकबला स्लोवेनिया के मैरियन मारेकाक से होगा। यह मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा।
🇮🇳 Para-Archer @RakeshK21328176 defeats #HKG Chuen K Ngai 144-131 in compound open 1/16 Elimination match to advance to the next round
— SAI Media (@Media_SAI) August 28, 2021
He will play his 1/8 elimination round on 31 August
Many congratulations to our champ!#Cheer4India #Praise4Para#Tokyo2020 pic.twitter.com/V07l4tfQA6
श्याम सुंदर टोक्यो पैरालंपिक से बाहर
रंजीत भाटी ने किया निराश
टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-57 भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल रंजीत भाटी ने निराश किया। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। इसके बाद दूसरा थ्रो भी फाउल रहा। तीसरे थ्रो के दौरान वह अपने ऊपर नियंत्रण नहीं कर सके और फाउल रहा। कुल मिलाकर रंजीत के चार थ्रो लगातार फाउल रहे। इसके बाद उनके पास दो थ्रो बचे थे। इस दौरान उनका पांचवां और छठा थ्रो भी फाउल रहा। कुल मिलाकर फाइनल में निराश हाथ लगी।