टोक्यो पैरालंपिक: स्वदेश लौटने पर पदकवीरों का हुआ जोरदार स्वागत, खिलाड़ियों ने कहा- ये ऐतिहासिक पल
भारतीय मेडलिस्ट सुमित अंतिल, देवेंद्र झाझरिया, योगेश कथुनिया और शरद कुमार अलग-अलग खेलों में पदक जीतने के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौटे। सभी पदक वीरों का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे हैं और नए कीर्तिमान बना रहे हैं। भारत की झोली में अभी तक 12 पदक आ चुके हैं जबकि अभी कई खेल बाकी हैं। उधर कुछ पदक विजेता खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं और यहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
भारतीय मेडलिस्ट सुमित अंतिल, देवेंद्र झाझरिया, योगेश कथुनिया और शरद कुमार अलग-अलग खेलों में पदक जीतने के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौटे। सभी पदक वीरों का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ।
बता दें कि सुमित ने भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता तो देवेंद्र ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं योगेश ने चक्का फेंक में रजत हासिल किया जबकि शरद ने ऊंची कूद में कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
सुमित ने वतन वापसी पर कहा, 'घर लौटकर बेहद खुश हूं। इस अभूतपूर्व स्वागत और लगाव के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं।' वहीं लगातार तीसरा पैरालंपिक मेडल जीतने वाले झाझरिया ने कहा कि यह स्वागत मेरे लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है।
खेल मंत्री ने किया सम्मानित
टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले 4 खिलाड़ियों के दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शास्त्री भवन में उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे. यहां खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
Along with Honourable Minister of YA&S Shri @ianuragthakur ji felicitate the 4 champions of India at #paralympics . Athletes expressed its PM Shri @narendramodi jis one to one interaction inspired them to do miracles.#sumitantil #devendarjhajaria #yogeshkathuniya #sharadkumar pic.twitter.com/8CJiGuCcib
— Nisith Pramanik (@NisithPramanik) September 3, 2021