फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2020: Indians wins three medals at days 7, check medals tally

Tokyo Paralympics: दोहरे अंक में पहुंची भारत के पदकों की संख्या, जानें पदक तालिका में क्या है स्थिति

Tue, 31 Aug 2021 08:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Aug 2021 08:04 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सातवें दिन भी देश की झोली में एक रजत समेत कुल तीन पदक आए। दिन के अंत में पुरुषों की ऊंची कूद के टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने पदक जीते।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2020: Indians wins three medals at days 7, check medals tally
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक विजेता - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सातवें दिन भी देश की झोली में एक रजत समेत कुल तीन पदक आए। दिन के अंत में पुरुषों की ऊंची कूद के टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने पदक जीते। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या भी दोहरे अंक में पहूंच गई। भारत ने इससे पहले पैरालंपिक खेलों में कुल 12 पदक जीते थे लेकिन इस बार सात दिन में ही उसके कुल 10 पदक हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ी रोज यहां नया इतिहास रच रहे हैं और रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे हैं। फिलहाल आइए जानते हैं पदक तालिका में भारत का हाल। 

विज्ञापन

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत

भारत पदक तालिका में अब 30वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अभी तक दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य आए हैं। वहीं, चीन 132 पदकों (62 गोल्ड, 38 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (29 गोल्ड, 23 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज, कुल 80 पदक) और रशियन पैरालंपिक समिति (25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज, कुल 74 पदक) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed