फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2020 chinese talble player zhou ying beat Bhavina Patel by 3-0 in class 4 group A women singles match

Tokyo Paralympics: टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हारीं, चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से दी मात

Wed, 25 Aug 2021 09:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 25 Aug 2021 09:47 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में महिला सिंगल्स के पहले मुकाबले में भावना पटेल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन कि खिलाड़ी झोउ यिंग ने शिकस्त दी। भावना अब 26 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेेंगी। 

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2020 chinese talble player zhou ying beat Bhavina Patel by 3-0 in class 4 group A women singles match
भावना पटेल - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक की महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भावना पटेल को हार का सामना करना पड़ा है। महिला सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए के मुकाबले में भावना को चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग ने 3-0 से हराया। भावना ने अपने इस पहले ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चीनी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना अब 26 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेंगी। 

विज्ञापन


भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना को इस मुकाबले में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी यिंग के आगे संघर्ष करती नजर आईं। झोउ यिंग ने इस मैच में भावना को 11-3, 11-9, 11-2 से हराने में सफल रहीं। इससे पहले एक अन्य मैच में सोनल पटेल को भी हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 54 सदस्यीय दल भेजा है जो 9 स्पर्धाओं में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेगा। यह किसी भी पैरालंपिक में अब तक भारत द्वारा भेजा गया सबसे बड़ा दल है। भारतीय दल में ऐसे की एथलीट हैं जो पूर्व में पैरालंपिक खेलों में पदक जीत चुके हैं। इस बार भी देश को अपने इन एथलीटों से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed