Tokyo Paralympics: रोमांचक मुकाबले में सोनल पटेल हारीं, चीन की खिलाड़ी ली कियान ने दी मात
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की पैरा एथलीट सोनल पटेल को पहले ग्रुप मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चीन की ली कियान ने 3-2 से हराया। सोनल अब 26 अगस्त को अगला मुकाबला खेलेंगी।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की सोनल पटेल को टेबल टेनिस स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें महिला सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी ली कियान 3-2 से हराया। इस तरह भारत की टोक्यो पैरालंपिक में पहले दिन निराशाजनक शुरुआत हुई। अब सोनल ग्रुप का अगला मुकाबला 26 अगस्त को खेलेंगी।
इस मुकाबले में सोनल ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 11-9 से छह मिनट में जीत लिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त और रियो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता ली कियान को चौंकाया और एक बार वह जीत के करीब भी आ गईं। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए सोनल को 11-9, 3-11, 17-15, 7-11, 4-11 से मात दी।
#Paratabletennis Update
After a thrilling match 🇮🇳's Sonal Patel loses against 🇨🇳's Q Li 2-3 in the first group stage match
Sonal will play her next group match tomorrow
Let us support her with #Cheer4India messages #Praise4Para #Paralympics pic.twitter.com/U57cqH796Gविज्ञापन विज्ञापन— SAI Media (@Media_SAI) August 25, 2021
तीसरे गेम के दौरान दोनों खिलाड़ियों अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेबल टेनिस खेला। सोनल में इस रोमांचक गेम को 17-15 से जीतकर चीनी खिलाड़ी कियान पर 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे में में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन भारतीय खिलाड़ी भारी पड़ी।
इसके बाद, चीनी टेबल टेनिस खिलाड़ी कियान ने खुद को फिर से एकजुट करते हुए अगले दो गेम 11-7, 11-4 से मैच जीतकर सोनल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनल अब 26 अगस्त को दक्षिण कोरिया की मि ग्यू ली के खिलाफ खेलेंगी।