फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics: Wrestler Ravi Kumar bags silver in 57kg, india 64th position in medals tally 

बेटियों के बाद अब बेटे भी छाए: देश की झोली में कुल पांच मेडल, जानें टोक्यो ओलंपिक की पदक तालिका में भारत का स्थान

Thu, 05 Aug 2021 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Aug 2021 05:56 PM IST
सार

पहलवान रवि कुमार दहिया की जीत के साथ भारत की झोली में दो सिल्वर समेत कुल पांच पदक हो गए हैं।

विज्ञापन
tokyo olympics: Wrestler Ravi Kumar bags silver in 57kg, india 64th position in medals tally 
भारत की झोली में दो रजत सहित कुल पांच पदक - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में 14 दिन बीतने के बाद भारत की झोली में पांच पदक आए हैं। भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने खेलों के दूसरे दिन ही भारत को पहला पदक दिलाया था। वहीं दूसरा पदक भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भारत की झोली में डाला था। इसके बाद लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह भारत के लिए तीसरा पदक था। गुरुवार को यानी आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में चौथा पदक डाल दिया। वहीं, रवि कुमार दहिया की जीत के साथ भारत की झोली में दो सिल्वर समेत कुल पांच पदक हो गए हैं। हालांकि 'खेलों के महाकुंभ' में अभी भी कई इवेंट्स ऐसे हैं, जिसमें देश को कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है? 

विज्ञापन

किस इवेंट में कौन सा मेडल

इवेंट   खिलाड़ी   पदक
वेटलिफ्टिंग मीराबाई चानू    सिल्वर
बेडमिंटन   पीवी सिंधु ब्रॉन्ज
मुक्केबाजी  लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज
हॉकी पुरुष टीम ब्रॉन्ज
कुश्ती  रवि कुमार दहिया सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत

अब तक के टैली के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक के पदक तालिका में भारत 65वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीन 74 (34 गोल्ड, 24 रजत और 16 कांस्य) पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस देश के नाम 90 (29 गोल्ड, 34 रजत और 27 कांस्य) पदक दर्ज हैं जबकि तीसरे स्थान पर मेजबान जापान है। जापान के नाम 46 पदक दर्ज हैं, जिसमें 21 गोल्ड, 10 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, चौथे स्थान पर 40 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया (17 गोल्ड, 5 सिल्वर और 18 कांस्य) है। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed