Tokyo Olympics: सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
- सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू
- दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
- टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा में जीता था रजत पदक
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौट चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। चानू के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान मीरा की आरटी-पीसीआर जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं। 'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।
#WATCH | Olympic silver medallist Mirabai Chanu receives a warm welcome as the staff at the Delhi airport cheered for her upon her arrival from #TokyoOlympics pic.twitter.com/VonxVMHmeo
— ANI (@ANI) July 26, 2021विज्ञापन
स्वदेश पहुंचकर क्या बोलीं चानू
- सबकी उम्मीदों का तनाव था लेकिन मन से काम किया
- 2016 में पदक चूकने के बाद काफी मेहनत की
- ओलंपिक में पदक जीतना बहुत बड़ी चुनौती थी
- पांच साल की मेहनत सफल होने पर बहुत खुशी हुई
चानू वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट
वेटलिफ्टिंग में चानू पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट हैं। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलिंपिक में कांस्या पदक जीता था। मीराबाई को पांच साल पहले रियो ओलंपिक में भी पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उतना का वजन उठाने में सफल नहीं रहीं थीं। चानू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, राष्ट्रमंडल खेलों में (2014 में रजत और 2018 में स्वर्ण) दो पदक और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
डॉमिनोज ने मुफ्त में पिज्जा खिलाने का किया वादा
पदक जीतने के बाद डॉमिनोज ने मीराबाई चानू को मुफ्त में ताउम्र पिज्जा खिलाने की पेशकश की। कंपनी ने टि्वटर पर लिखा, 'पदक घर लाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने एक अरब से ज्यादा भारतीयों के सपनों को पूरा किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती कि हम आपको ताउम्र मुफ्त पिज्जा दें। फिर से बधाई।' बता दें कि चानू ने पदक जीतने के बाद पिज्जा खाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने एक चैनल से खास बातचीत में कहा था कि उन्होंने महीनों से अपना पसंदीदा खाना नहीं खाया है। पदक जीतने के बाद मीराबाई ने कहा, 'मैंने महीनों से पिज्जा नहीं खाई है।'
चानू को मणिपुर की सरकार देगी एक करोड़ रुपये की नगद इनामी राशि
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने बीते शनिवार को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली सेखोम मीराबाई चानू को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की नकद राशि देगी। सीएम बिरेन सिंह ने रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी थी। सीएम ने कहा था, 'हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।' इस दौरान सीएम ने कहा, 'अब आप रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट लेने का काम नहीं करेंगी। मैं आपके लिए एक विशेष पद आरक्षित कर रहा हूं।