फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics: Ravi Kumar Dahiya enters 57kg wrestling final, will face Zavur Uguev on Thursday

टोक्यो ओलंपिक: सोने के तमगे से एक कदम दूर रवि दहिया, रूसी पहलवान जवुर को पछाड़ा तो रचेंगे इतिहास

Wed, 04 Aug 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 04:35 PM IST
सार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया अब वह स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अब गुरुवार को फाइनल होगा, जहां रवि रूस के पहलवान जवुर यूगेव (Zavur Uguev) से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन
tokyo olympics: Ravi Kumar Dahiya enters 57kg wrestling final, will face Zavur Uguev on Thursday
भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा भारवर्ग) ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के नूरीस्लाम सनायेव को हराया। अब वह स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अब गुरुवार को फाइनल होगा, जहां रवि रूस के पहलवान जवुर यूगेव (Zavur Uguev) से भिड़ेंगे। अगर मुकाबले की बात करें तो चौथी वरीयता प्राप्त पहलवान रवि एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

रवि 7-9 से पिछड़ रहे थे, फिर ऐसे मिली जीत

पहले दौर के बाद दहिया के पास 2-1 की बढत थी लेकिन सानायेव ने उनके बाएं पैर पर हमला बोलकर तीन बार उन्हें पलटने पर मजबूर करते हुए छह अंक ले लिए। ऐसा लग रहा था कि दहिया हार की तरफ बढ रहे हैं लेकिन आखिरी 30 सेकंड में उन्होंने बाजी पलट दी। रवि ने नूरीस्लाम को फॉल के माध्यम से 7-9 से हराया। रवि 7-9 से पिछड़ रहे थे लेकिन नूरीस्लाम चोट के कारण आगे खेल जारी नहीं रख सके और इस तरह भारतीय पहलवा रवि ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बता दें कि रवि ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले सुशील कुमार 2012 में फाइनल में पहुंचे थे।

तकनीकी दक्षता के आधार पर सेमीफाइनल में बनाई थी जगह

दहिया ने इससे पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते थे। बता दें कि रवि ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को ही बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराया था।

विज्ञापन

रवि के गांव में जश्न का माहौल, पिता बोले- वह गोल्ड मेडल जीतेगा

रवि दहिया के टोक्यो ओलंपिक फाइनल में पहुंचने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। रवि के पिता राकेश दहिया में गजब की खुशी है। उन्होंने कहा, 'रवि गोल्ड मेडल जीतेगा। मुझे पूरा विश्वास है। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। रवि के पिता ने आगे कहा, 'उसने परिवार वालों से वादा कर रखा है कि वह ओलंपिक स्वर्ण पदक लेकर आएगा। वह हर दिन आठ घंटे तक अभ्यास करता था।'
 

रवि विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं

रवि कुमार दहिया 2019 में नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2015 में विश्व जूनियर कुश्ति चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed