{"_id":"60f2ce9e8ebc3e9cdd156d09","slug":"tokyo-olympics-quarantine-not-required-indian-shooters-to-start-training-at-venue-from-july-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों को क्वारंटीन की दरकार नहीं, 19 जुलाई से शुरू करेंगे अभ्यास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों को क्वारंटीन की दरकार नहीं, 19 जुलाई से शुरू करेंगे अभ्यास
Sat, 17 Jul 2021 06:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:05 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचीव ने कहा कि भारतीय निशानेबाज 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे। उन्हें पृथकवास की जरूरत नहीं है क्योंकि वे क्रोएशिया से वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय निशानेबाजों को ओलंपिक खेलों से पहले पृथकवास पर रहने की आवश्यकता नहीं है और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू कर देंगे। भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को सुबह खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिए गए। इस बात की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। भाटिया ने कहा, 'उन्हें खेल गांव में कमरे आवंटित कर दिए गए हैं और वे 19 जुलाई से अभ्यास शुरू करेंगे। उन्हें पृथकवास या अलग थलग रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे क्रोएशिया से वहां पहुंचे हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नारिता हवाई अड्डे पर सहजता से सभी औपचारिकताएं पूरी की गई और निशानेबाजी दल को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। खिलाड़ी सोमवार को शूटिंग रेंज का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'यूरोप से लंबी उड़ान के बाद वे थके हैं। वे पर्याप्त विश्राम करने के बाद ही अभ्यास शुरू करेंगे।'
विज्ञापन
बता दें कि निशानेबाजी की स्पर्धाएं असाका शूटिंग रेंज पर होगी, जो कि उत्तर पश्चिम टोक्यो में सैइतामा में स्थित है। इसी स्थल पर 1964 ओलंपिक में भी निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई थी। गौरतलब है कि ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त को समाप्त होंगे। निशानेबाजी की स्पर्धाएं उदघाटन समारोह के अगले दिन से शुरू हो जाएंगी और 10 दिन तक चलेंगी। भारत के अन्य खेलों के खिलाड़ी स्वदेश से जा रहे हैं और उन्हें टोक्यो पहुंचने पर तीन दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।
विज्ञापन