फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo olympics Qualifier: BFI can conduct trial match between Mary Kom and nikhat zareen

मैरीकॉम और निखत जरीन के बीच टोक्यो ओलंपिक से पहले हो सकता है क्वालीफायर मैच

Thu, 31 Oct 2019 10:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 31 Oct 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Tokyo olympics Qualifier: BFI can conduct trial match between Mary Kom and nikhat zareen
मैरी कॉम और निखत जरीन - फोटो : अमर उजाला

महिला विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम और युवा मुक्केबाज निखत जरीन के बीच ओलंपिक क्वालीफायर को लेकर चले आ रहे विवाद में नया मोड़ देखने को मिला है। 2020 टोक्यो ओलंपिक से पहले जरीन ने चीन में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए मैरीकॉम (51 किग्रा) के खिलाफ ट्रायल मुकाबला आयोजित करने की मांग की थी। अब ऐसा लग रहा है कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है।  

विज्ञापन


बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के सूत्रों के मुताबिक, बीएफआई के पदाधिकारियों, चयन समिति के सदस्यों और विदेशी और राष्ट्रीय कोचों सहित लगभग सभी की राय है कि मैरीकॉम और निखत के बीच 51 किग्रा वर्ग में क्वालीफाई करने के लिए मुकाबला होना चाहिए।
विज्ञापन


बीएफआई ने आगे कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष और उनकी कार्यालय टीम सहित सभी के साथ विस्तृत चर्चा के बाद चयन नीति का मसौदा तैयार किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सभापति को समझाना नहीं है, बल्कि उन्हें यह बताना है कि हम सभी ने सर्वसम्मति से एक ट्रायल करने का फैसला किया है, और इस नियम को बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा था कि मैरीकॉम (51 किग्रा) के हाल में रूस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए वह छह बार की विश्व चैंपियन को चुनने का इरादा रखता है।


बता दें कि निखत जरीन ने खेलमंत्री किरेन रिजिजू को इस मसले पर शिकायती पत्र भी लिखा, जिसके जवाब में मैरीकॉम ने कहा था कि वह ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए ट्रायल्स में निखत जरीन से भिड़ने से नहीं डरती क्योंकि यह महज एक 'औपचारिकता' भर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed