फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympics Latest news: Tokyo Olympics Organizers Considering 23 July 2021 for Opening Ceremony

Tokyo Olympics: सामने आई नई तारीख, 23 जुलाई 2021 से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ'

Mon, 30 Mar 2020 05:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Mar 2020 05:54 PM IST
सार

  • कोरोना की वजह से एक साल के टाला गया था टोक्यो ओलंपिक
  • सोमवार को किया गया नई तारीखों का एलान
  • पहले 24 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले थे खेल
  • सुबह से ही नई तारीखों को लेकर अटकलें तेज थी

विज्ञापन
Olympics Latest news: Tokyo Olympics Organizers Considering 23 July 2021 for Opening Ceremony

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते एक साल के लिए टाल दिए गए टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों की घोषणा सोमवार को हो गई। टोक्यो ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि अब 23 जुलाई 2021 को ओपनिंग सेरेमनी और समापन समारोह आठ अगस्त 2021 को होंगे। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त 2021 से पांच सितंबर 2021 के बीच होंगे। मगर इन खेलों को टोक्यो 2020 के नाम से ही पहचाना जाएगा। इसके पहले ये खेल 24 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले थे, जिन्हें भारी दबाव के बाद टाल दिया गया था।

विज्ञापन


ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाए जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है, लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबॉल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है। टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नई तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रिपोर्ट्स की माने तो यह लागत अरबों डॉलर बढ़ जाएगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया। जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दोगुनी है।

ओलंपिक टालने का था भारी दबाव

दरअसल, कोरोना के कहर के बाद सिर्फ दुनिया की रफ्तार ही नहीं थमी, बल्कि एक के बाद एक कई इंटरनेशनल खेल इवेंट्स भी रद्द कर दिए गए थे। 'खेलों का महाकुंभ' कहलाए जाने वाला ओलंपिक भी एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। यह पहला मौका था, जब किसी महामारी के वजह से ओलंपिक अपने तय समय पर शुरू नहीं हो पाया।

कोरोना वायरस के प्रकोप से परेशान होकर कनाडा ने एलान किया था कि वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा। इसके ठीक बाद ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक कमिटी ने भी अपने खिलाड़ियों को कहा था कि वे सभी अगले साल यानी 2021 को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक की तैयारियां करें।

अमेरिका और न्यूजीलैंड की ओर से भी ओलंपिक को एक साल के लिए टालने का दबाव बन था। ओलंपिक खेलों के लिए जापान के स्टेडियम काफी पहले ही तैयार हो गए थे और बड़ी संख्या में टिकट भी बिक गए थे, कोरोना के कारण अब जापान को अरबों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed