{"_id":"60b98811aab59809be42d2ba","slug":"tokyo-olympics-opening-ceremony-women-will-also-be-seen-in-coat-pants","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में इस बार नहीं होगी साड़ी, महिलाएं भी कोट-पैंट में आएंगी नजर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में इस बार नहीं होगी साड़ी, महिलाएं भी कोट-पैंट में आएंगी नजर
Fri, 04 Jun 2021 07:25 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:25 AM IST
सार
- भारतीय ओलंपिक संघ पांरपरिक परिधानों से किनारा कर रहा है, पहले पगड़ी हटाई और इस बार साड़ी, उद्घाटन समारोह में महिलाएं कोट-पैंट में आएंगी नजर।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सेरीमोनियल किट
- फोटो : भारतीय ओलंपिक संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ ने रियो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले पगड़ी को हटाया और इस बार ओलंपिक में महिलाएं साड़ी में नजर नहीं आएंगी। हालांकि 2018 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से ही आईओए ने साड़ी को विदा कर दिया था और ओलंपिक से भी इसकी विदाई हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय पारंपरिक परिधान की जगह ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में पुरुष खिलाड़ी बंद गले के कोट और पैंट वहीं महिलाएं भी कोट और पैंट में नजर आएंगी। खेल मंत्री किरन रिजीजू की मौजूदगी में आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने बृहस्तिवार को टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों की सेरीमोनियल और स्पोर्ट्स किट जारी की।
विज्ञापन
चीनी कंपनी की स्पोर्ट्स किट में टोक्यो जाएंगे खिलाड़ी
जारी की गई चार स्पोर्ट्स किट को चीनी कंपनी ली निंग ने तैयार किया है, जबकि सेरीमोनियल किट को रेमंड ने बनाया है। हालांकि बीते वर्ष गलवां घाटी में कब्जे के विरोध में आईओए ने यहां तक कहा था कि वह चीनी कंपनी ली निंग से करार नहीं रख सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी चीनी कंपनी की स्पोर्ट्स किट में ओलंपिक पदक की होड़ में शामिल होंगे। राजीव मेहता ने खुलासा किया कि इस बार खिलाड़ियों को टोक्यो में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। इसके लिए टोक्यो जाने वाले चेफ डि मिशन बीपी बैश्या के हवाले 100 के करीब अतिरिक्त स्पोर्ट्स किट भेजी जाएंगी। अगर किसी को दिक्कत होगी तो वह चेफ डि मिशन से इन्हें बदल सकता है।