फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: New Zealand David Nyika bitten by Youness Baalla but not beaten on Games debut

Tokyo Olympics: कीवी मुक्केबाज की कान काटने की कोशिश नाकाम, यूनुस को मिली करारी शिकस्त

Tue, 27 Jul 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

मोरक्को के मुक्केबाज यूनुस बल्ला (91 किग्रा) ने अपने प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के बॉक्सर डेविड न्याका के कान को काटने की भरपुर कोशिश की। इसके बावजूद हार गए।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: New Zealand David Nyika bitten by Youness Baalla but not beaten on Games debut
डेविड न्याका बनाम यूनुस बल्ला - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक से मंगलवार को एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया। मोरक्को के मुक्केबाज यूनुस बल्ला (91 किग्रा) ने शुरुआती मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के बॉक्सर डेविड न्याका के कान को कान काटने की भरपुर कोशिश की। बावजूद इसके बल्ला को 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अपना पहला ओलंपिक खेल रहे न्याका क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। यह सबकुछ तीसरे दौर के मुकाबले के दौरान हुआ। तीसरे दौर में यूनुस बल्ला ने न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की। मैच के बाद 25 वर्षीय न्याका ने कहा, 'वह (बल्ला) पूरी तरह से काटने में सफल नहीं हुआ। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसने माउथगार्ड पहना था और यह उतना गंभीर नहीं था। मुझे लगता है वह मेरी गाल पर काटना चाहता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed