{"_id":"60ec06f1f06d121454526d72","slug":"tokyo-olympics-neeraj-chopra-said-before-the-olympics-preparations-are-challenging-but-thinking-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले बोले नीरज चोपड़ा, कहा- तैयारियां चुनौतीपूर्ण पर सोच सकारात्मक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले बोले नीरज चोपड़ा, कहा- तैयारियां चुनौतीपूर्ण पर सोच सकारात्मक
Mon, 12 Jul 2021 02:40 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:40 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक से पहले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बयान दिया है। उनका कहना है कि तैयारियां चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन सोच सकारात्मक है। खेल के महाकुभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। वहीं 17 जुलाई को भारतीय एथलीट टोक्यो रवाना होंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल का महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत होने में दो हफ्ते से कम वक्त बचा है। ऐसे में देश के कई एथलीट संबंधित स्पर्धाओं की जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस बार उम्मीद की जा रही है कि भारत ओलंपिक पदकों की संख्या में इजाफा करेगा। भारतीय ओलंपिक दल में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पदक जीतने का करिश्मा कर सकते हैं। जबकि कुछ एथलीट अपने पदकों का रंग बदलने के लिए प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देंगे। इस बीच देश के जाने-माने भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बयान दिया है।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक के लिए भारत के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि इन खेलों से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की कमी के कारण उनकी तैयारी काफी चुनौतीपूर्ण रही है लेकिन वह इस बड़े आयोजन के लिए सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा कि 23 जुलाई को शुरू होने वाले खेलों से पहले एक अवसर को छोड़कर, उन्हें विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा की स्वाभाविक भावना की कमी खल रही है। उन्होंने जिस एक प्रतियोगिता का जिक्त्रस् किया वह 26 जून को फिनलैंड में कुओर्टेन खेल थे जिसमें 86.79 मीटर के प्रदर्शन के साथ उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार जर्मनी के जोहान्स वेटर ने 93.59 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारतीय एथलीटों का पहला जत्था 17 जुलाई को रवाना होगा। जबकि पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज इन दिनों इटली में ट्रेनिंग कर रहे हैं जो वहीं से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार भारत के 120 से ज्यादा एथलीट ओलंपिक खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ ने आधिकारिक तौर पर इन खिलाड़ियों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।